फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों की अनदेखी पर भड़के रोडवेज कर्मचारी, आरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर में मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के पास प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दस सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न किए जाने और संगठन की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में टनकपुर के अलावा लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो से पहुंचे संगठन से जुड़े कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यशाला में एकत्र हुए। यहां से वे नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मंडलीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और वहां मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में अध्यक्ष मलिक ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न किया किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संयुक्त मंत्री इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित होने तक उपनल की तरह मानदेय दिया जाए। कर्मचारी नेता बलदेव प्रसाद ने कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति आवासीय भत्ता देने की मांग उठाई। मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होते ही देयकों का भुगतान किया जाए। प्रदर्शन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता भुवन चंद्र पांडेय, विनोद कुमार नौटियाल, संजय भट्ट, रेवाधर चौड़ाकोटी, किशोर सिंह नेगी, कैलाश मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें