टनकपुर के आईएसबीटी परिसर में धरना देते उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कर्मी।
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की ओर से संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन आदि मांगों के लिए धरना छठे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने सार्थक निदान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भी सुबह से संघ से जुड़े कर्मी आईएसबीटी परिसर में एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने निगम के बेड़े में 700 नई बसों की उपलब्धता, प्रत्येक माह की सातवीं तिथि को वेतन भुगतान आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान देवेंद्र कुमार मिश्रा, दीप चंद शाह, गौरव गुप्ता, नरेंद्र पाल, मनोज मिश्रा, उमेश जोशी, भुवन चंद्र शर्मा, केशव दत्त लोहनी, रमेश चंद्र, कृष्णा गिरि आदि मौजूद रहे।