फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सैन्य भर्ती की तैयारी कराएगा यूथ फाउंडेशन

Thu, 29 Oct 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यूथ फाउंडेशन कुमाऊं मंडल में सैन्य भर्ती की तैयारी कराने का अभियान चंपावत जिले से शुरू करेगा। कर्नल अजय कोटियाल की पहल पर गढ़वाल मंडल में युवाओं को भर्ती के लिए तैयार करने वाला फाउंडेशन 10 नवंबर से गौरलचौड़ मैदान में साढ़े तीन माह का प्रशिक्षण शिविर चलाएगा। पहले बैच में 120 युवाओं का चयन होगा जिन्हें भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी। चयन से पहले मेडिकल परीक्षण और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच होगी। फाउंडेशन के सैन्य अधिकारी प्रकाश और कुलदीप ने डीएम मनीष कुमार और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह से मिलकर जानकारी दी। डीएम ने प्रशासन के पूरे सहयोग की बात कही। हाईस्कूल पास इच्छुक युवा आधार कार्ड, अंकतालिका और चार फोटो के साथ मोबाइल नंबर 7063917273 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें