फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत की बैठक में सड़क, पानी के मुद्दे छाए

Tue, 20 Aug 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में चर्चा करते जिपं अध्यक्ष और अन्य। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों ने सड़क, पानी, शिक्षा के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। उन्होंने कहा कि इन कामों के नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई बोर्ड बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कराए और किए जा रहे कार्यों के संबंध में विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। जनकांडे के लड़ीधुरा में जल जीवन मिशन के तहत विगत वर्ष के कार्य पूर्ण न होने से स्थानीय लोगों को हो रही पेयजल की किल्लत का मुद्दा उठाया गया।
जल संस्थान के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं के कार्य दिसंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। बैठक में जिले के बनबसा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक नहीं किए जाने का मामला सदस्यों ने उठाया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन मामलों को डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में रखा जाएगा और शीघ्र ऐसी क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं बनबसा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के सुधारीकरण, तपनीपाल क्षेत्र में सड़क मार्ग में जल भराव आदि की समस्या को रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मोराड़ी में सिरसा नदी में पैदल पुल निर्माण, बनबसा स्टेडियम को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण, जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की तैनाती की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें