फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग-मथियाबांज-मीडार मार्ग के अंतिम हिस्से का निर्माण शुरू

Sat, 06 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखीढांग-मथियाबांज-मीडार मोटर मार्ग के अंतिम हिस्से मथियाबांज से मीडार तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने शनिवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर दुर्गम क्षेत्र के जीवन की जटिलताओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


 मथियाबांज में पं. मोहन चंद्र जोशी के पुरोहित्य में पहले भूमि पूजन किया और फिर नारियल फोड़कर एवं भूमि पर कुदाल चलाकर विधायक खर्कवाल ने सड़क काटने के काम का शुभारंभ किया। इसके बाद अमगढ़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक खर्कवाल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्राम प्रधान ईश्वरी दत्त जोशी की अध्यक्षता और हरीश बोहरा के संचालन में आयोजित चौपाल में विधायक ने कहा सूखीढांग-मथियाबांज-मीडार मोटर मार्ग के अंतिम 23 किमी हिस्से का निर्माण दो माह में पूरा हो जाएगा।

इस सड़क के बनने से जिले का यह दुर्गम इलाका न सिर्फ सड़क सुविधा से जुड़ेगा बल्कि यहां के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं सिखों के धार्मिक स्थल रीठा साहिब की दूरी भी कम होगी। इस मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, लोनिवि के ईई बीसी पंत, एसडीओ एपीएस बिष्ट, जलसंस्थान के जेई बीएस कुआर्वी, प्रधान मोहन सिंह महरा, ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी, प्रेम सिंह, सरपंच त्रिलोचन जोशी, कमलापति जोशी, भूप सिंह, श्याम दत्त, केशव दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें