फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से पटी रोड, फंस रहे वाहन

Wed, 15 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब/चंपावत।
विज्ञापन
मलबे से पटी रोड फंस रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीरीठा साहिब को जाने वाला मार्ग कई जगह खतरनाक बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अलावा तीर्थयात्रियों के लिए आवाजाही करना कठिन हो रही है। रोड पर मलबा और मिट्टी यहां से गुजरने वालों का कड़ा इम्तिहान ले रही है।
विज्ञापन


चंपावत, लोहाघाट से श्रीरीठा साहिब जाने वाला मार्ग खतरे से खाली नहीं है। खासकर धूनाघाट के आगे का हिस्सा मलबे से पटा हुआ है। रोड के कई जगह से नदी के किनारे से गुजरने से खतरा और ज्यादा है। ग्रामीण रमेश भट्ट, रवींद्र बोहरा, सूरज सिंह, चतुर सिंह आदि का कहना है कि मार्ग के इस बदतर हाल की जानकारी कई बार विभाग को दी गई है। लेकिन इसके बावजूद रोड के हुलिए में कोई सुधार नहीं हो सका है। और थोड़ी सी बारिश में रोड आवाजाही लायक नहीं रह रही है। जिससे अक्सर वाहन फंस रहे हैं।

फंसे वाहनों को धक्का देकर पार लगाया जा रहा है। नागरिकों ने लधौन रोड की कटिंग के मलबे को दूसरी सड़क पर गिरने से रोकने के जरूरी उपाय करने की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग का कहना है कि रोड को दुरुस्त करने तथा मलबे को यहां से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें