फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष से ठप है शंखपाल से बटोली तक की सड़क का काम

Sat, 30 Mar 2019 11:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
तीन वर्षों से बदहाल पड़ा लोहाघाट का शंखपाल-बटोली सड़क मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंगोली में शंखपाल से बटोली तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य तीन वर्षों से ठप होने को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 2016 में विश्व बैंक खंड ने चौमेल रोड शंखपाल से बटोली तक 3300 मीटर सड़क निर्माण के कार्य की स्वीकृति दी थी।

इसमें कटिंग से लेकर डामरीकरण तक 314.56 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। ग्राम प्रधान ने कहा कि शासन की ओर से सड़क निर्माण के लिए करीब 40 फीसदी धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। तीन वर्ष पूर्व तक सड़क कटिंग, कलवर्ट और दीवारें बनाई गई थीं। इसके बाद सड़क मार्ग निर्माण को अधर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में डामरीकरण न होने, पैरापिट, नालियां न बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से मलबा आने से बंद हो रहे मार्ग को ग्रामीण अपने खर्चे में खुलवा रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि इसे लेकर कई बार कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।

बैठक में धर्म सिंह बोहरा, रमेश राम, बद्री दत्त, दुर्गादत्त, बसंत राम, गणेश राम, दीवान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश राम आदि थे। इधर अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी का कहना है कि बजट न आने से काम लटका हुआ है। बजट आते ही काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें