फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते में भी जाएगी मनरेगा की मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते में भी अब मनरेगा की मजदूरी आ सकती है। जिले में वर्तमान में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 1200 से अधिक खाते खुल चुके हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेंशन आदि के लिए मुख्यालय की दौड़ नहीें लगानी पड़ेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते में उपभोक्ताओं को बिना पर्ची के लेन देन हो सकता है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में ओपीटी नंबर बताने के बाद पोस्टमैन धनराशि देगा। वृद्धावस्था, द्विव्यांग, विधवा पेंशन और सब्सिडी भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते में मंगवा सकते हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते में पेंशन आने के बाद ग्रामीणों को दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। पोस्टमैन घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को धनराशि उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


चंपावत के इंडिया पोस्ट पेमेंट के प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अब मनरेगा मजदूरी, पेंशन भी खाते में जाएगी।

इन स्थानों पर खोले जा रहे पोस्ट पेमेंट खाते
चंपावत। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से चंपावत, लोहाघाट, देवीधुरा, खेतीखान, बापरू पोस्ट ऑफिस समेत 80 अन्य पोस्ट ऑफिस में पोस्ट पेमेंट खाते खोले जा रहे हैं। खाते खुलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी रुचि देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें