फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुली-लेटी सड़क की कटिंग शुरू

Sat, 02 Mar 2019 10:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
तरकुली-लेटी रोड की कटिंग करती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तल्लादेश क्षेत्र के तरकुली और लेटी गांव के लोगों की सड़क की दो दशक पुरानी मांग जल्द ही पूरी होगी। शनिवार से कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रकशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) ने इस सड़क की कटिंग शुरू कर दी है। सड़क बनने से एक दर्जन से गांव के तीन हजार से अधिक लोगों के अलावा सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी के तरकुली बार्डर आउटपोस्ट के कर्मियों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन


 कार्यदायी कंपनी एनपीसीसी के प्रबंधक अभिषेक यादव ने बताया कि 735.5 करोड़ रुपये की लागत से 15.10 किलोमीटर का सड़क का निर्माण कार्य होना है।

ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, बिशन रैंसवाल, जगत राम आदि लोगों का कहना है कि सड़क की कटिंग शुरू होने से बमनगांव, हेयाली, बरकुम, बमनगांव, आमड़ा, पल्लावन, बांस, सोमेवेत, ओली, चोथल, कठे और नेकन के तीन हजार से अधिक लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क के अभाव में बीमार बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को सड़क तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें