फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: सेवानिवृत्त शिक्षक जोशी की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 30 Jan 2024 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत जोशी का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत में सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत जोशी (74) का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


तल्लादेश क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान विपिन जोशी और तामली शाखाा डाकघर के पोस्ट मास्टर भुवन जोशी के पिता कमलाकांत जोशी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर शिरकत करते थे। उनकी बहू हेमा जोशी जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। उनका अंतिम संस्कार डिप्टेश्वर घाट में किया गया।

ये पढ़ें- पिथौरागढ़ के लिए खुशखबरी: नैनीसैनी विमान सेवा का सीएम ने किया शुभारंभ; केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन

चिता को मुखाग्नि दोनों बेटों ने दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, श्याम सिंह कार्की, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, पूर्व सभासद कैलाश पांडे आदि ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें