वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़म में गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की। प्रधानाध्यापक संदीप कुमार की अध्यक्षता और वन रक्षक मनोज सिंह टोलिया ने संचालन में हुई गोष्ठी में ग्रामीणों को वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वन अधिकारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा में वनों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों ने वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में प्रधान पद्मा देवी, शंकर राम, देवकी देवी, गोमती देवी, शिवराज, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।