फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीदगी से हल करें लधिया की बुनियादी समस्याएं

Sat, 20 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीरीठा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब में उत्तराखंड राज्य कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने लधिया घाटी के लोगों की समस्याओं को संजीदगी से हल करने के अफसरों को निर्देश दिए। शनिवार को यहां आयोजित जनता दरबार में उन्होंने कहा कि इलाके की पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं के निदान को योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वित की जाएं। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


मनरेगा में मजदूरी के भुगतान में देरी की ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने बीडीओ सीएस मेवाड़ी से तुरंत भुगतान करने के आदेश दिए। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह परवाल सहित कई लोगों ने समस्याओं को उठाया। नागरिकों ने सूखी सिंचाई गूल, पेयजल किल्लत, रास्तों की समस्याएं, एएनएम की कमी, रोड के डामरीकरण की मांग की। समाज कल्याण विभाग की किसान पेंशन, तीलू रौतेली, स्कूलों में छात्रवृत्ति, राशन नहीं मिलने की शिकायत भी उठी। पूर्व प्रधान खीमानंद बिनवाल ने मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत टांण में एक किलोमीटर रोड के निर्माण की मांग की। भूस्खलन और भूकटाव रोकने के लिए उपाय करने, शिक्षकों की तैनाती आदि की भी पुरजोर आवाज उठाई गई। ग्रामीणों ने श्रीरीठा में पेट्रोल पंप नहीं होने से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए इसकी मंजूरी की मांग की।

सुभाष जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में केएमवीएन के निदेशक मोहन सिंह ढेक, डीडी पांडेय, बीडीसी कुंदन बिष्ट, ग्राम प्रधान शंकर दत्त, उत्तम सिंह परवाल, ग्राम प्रधान महेश राम, पनी राम, डीएचओ एचसी तिवारी, तहसीलदार बीएस मेहरा, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, पशुपालन चिकित्सक डा.मीना, कृषि विभाग हरबंश सिंह, लोनिवि के एई सीएम पांडेय, राजेंद्र, आदि मौजूद थे। बाद में मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। स्कूल के प्रबंधक भोला सिंह बोहरा ने बताया कि स्कूल में फिलहाल एलकेजी से प्रथम कक्षा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें