अमोड़ी क्षेत्र के स्वाला में गैंस वितरण कराते धूरा मंडल अध्यक्ष। संवाद
चंपावत। जिले में बीते दिनों से सड़क बंद होने से अमोड़ी क्षेत्र में गैस की किल्लत हो गई है। अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में सड़क बंद होने से अमोड़ी में गैस किल्लत शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में शनिवार को टनकपुर से गैस वाहन भेजकर आपूर्ति की।
जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर धूरा अमोड़ी क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर का वाहन आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। गैस प्रबंधक प्रकाश मुरारी ने बताया कि टनकपुर से अमोड़ी क्षेत्र में गैस का वाहन भेज दिया है। वाहन से गैस बांटी गई। रविवार को धूरा क्षेत्र में गैस का वाहन भेजा जाएगा। धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने एसडीएम चंपावत सौरभ असवाल को भी इस समस्या से अवगत कराया था। संवाद