फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोविडकाल की चपत से राहत, ट्रेन का साधारण सफर सस्ता

Sat, 09 Mar 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कोविडकाल से पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले आम आदमी की जेब पर पड़ा भार अब खत्म हो गया है। रेलवे की ओर से पैसेंजर ट्रेन का साधारण न्यूनतम किराया 30 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके तहत अब टनकपुर से बनबसा, चकरपुर, खटीमा और मझोला पकड़िया तक का किराया मात्र 10 रुपये हो गया है। किराया कम होने से मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्री गाड़ियों में साधारण न्यूनतम किराया 10 रुपये की सौगात देनी शुरू कर दी है। कम किराये की सूची भी कंप्यूटर के टिकट बुकिंग में प्रदर्शित होने लगी है। बरेली सिटी तक का किराया 60 रुपये से घटकर आधा यानी 30 रुपये हो गया है।
टनकपुर से प्रतिदिन चार अप और चार डाउन पैसेंजर ट्रेन में साधारण न्यूनतम किराये की सौगात मिलने लग गई है जबकि मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में न्यूनतम 30 रुपये के टिकट की व्यवस्था बरकरार रहेगी। बता दें कि टनकपुर से वर्तमान में सुबह से शाम तक चार अप और चार डाउन पैसेंजर ट्रेन बरेली, और पीलीभीत तक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

किस स्टेशन के लिए अब कितना किराया
रेलवे स्टेशन पर लगाई गई सूची के अनुसार टनकपुर से बनबसा, चकरपुर, खटीमा और मझोला पकड़िया तक अब 30 रुपये के बजाय साधारण किराया 10 रुपये होगा। इसी तरह न्यूरिया हुसैनपुर के लिए 15 रुपये, पीलीभीत, शाही तक 20 रुपये, बिजौरिया, सेंथल और भोजीपुरा 25 रुपये हो गया है। वहीं बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बमियाना का किराया अब 60 रुपये की जगह 30 रुपये, मकरंदपुर का 35 रुपये और बदायूं का 70 रुपये से घटकर 40 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें