चंपावत/पाटी। पाटी विकासखंड की अमोली ग्राम पंचायत में जहरीली घास खाने से छह बकरियों की मौत और पांच बकरियां गंभीर रूप से बीमार हो गई। शनिवार को अमोली ग्राम पंचायत के काश्तकार देवी दत्त भट्ट 11 बकरियों को घर के ही पास खेत में चराने गए थे।
घास चरते-चरते एकाएक बकरियां बीमार हो गई। छह बकरियां ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पांच गंभीर बीमार हो गई। पीड़ित देवीदत्त ने कहा कि वह खेतीबाड़ी और पशुपालन से परिवार का पालन करते हैं। आर्थिक स्थिति खराब है।
प्रधान निशा देवी की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मौका मुआयना किया। बीमार बकरियों को आवश्यक दवा और इंजेक्शन दिया। ग्रामीणों ने विभाग, प्रशासन से उचित मुआवजा पीड़ित को देने की मांग की है। संवाद