फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत:फासला रख फसल काट सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना वायरस के खतरे से बचाव को जारी लॉकडाउन के बीच काश्तकार खेत में जरूरी काम को कर सकेंगे। प्रमुख सचिव कृषि की गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी सुरक्षागत उपाय करते हुए किसान फसलों की कटाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

काश्तकारों को फार्म मशीनरी बैंक और अन्य कृषि उपकरण के उपयोग की भी इजाजत दी गई, शर्त बस यह होगी कि इन उपकरणों को सेनेटाइज करना आवश्यक होगा। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने कहा कि इस से जिले के मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई में किसानों को राहत मिलेगी। किसानों को बीज, खाद व अन्य जरूरी सामग्री मिलते रहे, इसके लिए कृषि निवेश केंद्र भी खुले रहेंगे। किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग में नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
एक हफ्ते में ट्रांसफर होगी कृषि सम्मान निधि
चंपावत। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की पांचवीं किस्त एक सप्ताह में ट्रांसफर हो जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि 11 अप्रैल तक जिले के पात्र काश्तकारों के खातों में किस्त की दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें