फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर से बस संचालन  

Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने रोडवेज स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटा दिया। सड़क चौड़ी करने के लिए चहारदीवारी तोड़कर स्टेशन परिसर को खुला छोड़ा गया है। सड़क के हॉटमिक्स कार्य के चलते रविवार की रात से प्रशासन ने रोडवेज की बसों का स्टेशन से संचालन बंद करा क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर से शुरू कराया है। अब जाम की स्थिति से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


एडीबी की नैनीताल इकाई शहर की आंतरिक नौ किमी सड़कों में हॉटमिक्स करवा रही है। इसके लिए प्रशासन ने हॉटमिक्स कार्य के साथ ही सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को भी हटाया है। सीमेंट रोड से अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने बस स्टेशन के आसपास हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया है। सड़क, स्टेशन परिसर के बीच खड़ी चहारदीवारी को तोड़कर स्टेशन परिसर को सड़क से ही खुला बनाया गया है।

एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि अतिक्रमण हटाकर बस स्टेशन से मछली झाले तक सड़क को चौड़ा करने के साथ ऊंचा बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि सड़क में हॉटमिक्स कार्य के चलते सुचारु यातायात के लिए स्टेशन से रोडवेज बसों का संचालन बंद कराया गया है। तीन दिनों तक बसों का संचालन क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर से किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने और बस स्टेशन की चहारदीवारी तोड़ने से न सिर्फ सड़क बल्कि रोडवेज बस स्टेशन का खुला परिसर भी चौड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। शहर की आंतरिक सड़कों में हो रहे हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता को भाजपाइयों ने घटिया बताया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बस स्टेशन के आसपास के दुकानदारों को दोबारा ठेला-फड़ लगाने की अनुमति मांगी है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के माध्यम से भेजे ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा है कि सड़कों में आगे कार्य चलने के बावजूद पीछे सड़क उखड़ती जा रही है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष गिरीश वर्मा, मुकेश साहू, योगेश जोशी, कुमुद जोशी, अमजद हुसैन, दीप चंद, बची महर, कमल भट्ट, दिनेश प्रजापति, जशोद सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें