फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अधिनियमों की दी जानकारी

Tue, 17 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
एसएसबी ने जाने कानून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। धनुषपुल स्थित एसएसबी की डी कंपनी में सोमवार को कार्यशाला हुई। जिसमें वनकर्मियों ने एसएसबी जवानों को वन अधिनियमों की जानकारियां दी। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर जवानों को बताया गया कि सेना की भांति कई विभागों के भी अलग नियम, कानून, कार्यप्रणालियां हैं।
विज्ञापन


पूर्व तराई वन प्रभाग खटीमा रेंज के वन दरोगा रमेश चंद्र ने आरक्षित वनक्षेत्र में वनों के कटान संबंधी धाराओं के साथ ही वन्यजीव संरक्षण की भी जानकारी दी। वन बीट अधिकारी हीरा सिंह ने वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं, उत्तराखंड वन अधिनियम बताए। डी कंपनी प्रभारी एसआई नंदकिशोर ने अध्यक्षता की। इस दौरान भजन सिंह देव, कमालुद्दीन, एसएसबी के एएसआई सूरत सिंह, दरबान सिंह, दिनेश चंद, एचसी एलजी सिंह, सोहन सिंह, राजीव कुमार, दीप नारायण मंडल आदि थे।

बनबसा (चंपावत)। कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में एसएसबी ए कंपनी के जवानों को सीमा शुल्क विभाग की जानकारियां दी गई। असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में सीमा शुल्क विभाग कर्मियों ने एसएसबी जवानों को कस्टम एक्ट की जानकारियां देकर सीमा पर जांच के तरीके बताए। इस दौरान इंस्पेक्टर सी मंगेश, एसआई पूनम सुरीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें