फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठा साहिब थाने को मिली रैन बसेरे से निजात

Sun, 25 Jun 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
रीठा साहिब के थाने का नव निर्मित भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रीठा साहिब के थाने को अब रैन बसेरे से निजात मिल गई है। 12 साल पूर्व स्थापित यह थाना अब अपने भवन में स्थानांतरित हो गया है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर लधिया घाटी क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों के 28 राजस्व गांवों की कानून व्यवस्था संभालने वाले रीठा साहिब थाने के पास लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। न थाने के लिए जगह थी और नहीं शांति बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों के आवास की कोई व्यवस्था थी। जिससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब रीठा साहिब से करीब दो किलोमीटर दूर कुलियालगांव में बने भवन में पुलिस थाना शिफ्ट कर दिया गया है। थाना परिसर में ही आवास की भी व्यवस्था है। इससे अब अन्य सुविधाओं के साथ असलहों की हिफाजत व अभिलेखों की हिफाजत बेहतर ढंग से हो सकेगी।

थाने में एक भी महिला सिपाही नहीं
रीठा साहिब थाने में एक भी महिला सिपाही नहीं है। वैसे तो इस थाने महिला सिपाही ही नहीं बल्कि अन्य स्टाफ की और भी कमी है। वर्तमान में यह थाना एक थानेदार, एक दरोगा, एक हैड कांस्टेबल के अलावा 6 सिपाहियों के सहारे चल रहा है। एसओ लक्ष्मण सिंह का कहना है कि एक दरोगा और पांच सिपाहियों की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरों के भवन में चल रहे हैं तीन थाने
चंपावत जिले के कुल आठ थानों में से अभी भी तीन थानों के पास अपने भवन नहीं हैं। पंचेश्वर कोतवाली के अलावा तामली व पाटी थाने के पास अभी अपने भवन नहीं है। पंचेश्वर कोतवाली किमतोली में लोनिवि भवन, तो तामली थाना पटवारी चौकी में चल रहा है।   करीब डेढ़ साल पूर्व पाटी में खुले थाने का काम पूर्व सैनिक विश्रामगृह से संचालित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु का कहना है कि पाटी थाने के लिए जौलाड़ी में 10 नाली जमीन चयनित की जा चुकी है। इस जमीन के प्रपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे जा रहे हैं। पंचेश्वर कोतवाली और तामली थाने के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही भवन तैयार कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें