फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग राजस्व बकाएदारों से शत प्रतिशत करें वसूली

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में करापवंचन की बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित बकायेदारों से समय से पूरी वसूली के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में करापवंचन रोकने संबंधी बैठक में उन्होंने वन विभाग को लीसे से उत्पादित होने वाली आय बढ़ाने और पिरूल आदि से भी राजस्व को बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ टनकपुर को कर्मचारियों से सहयोग लेकर पूरे गृहकर की वसूली करने को कहा। उन्होंने पूर्ति विभाग को सरकारी सस्ते गल्ले की सभी दुकानों को ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने जल संस्थान को जनवरी तक 80 प्रतिशत वसूली करने और प्रवर्तन से आय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि संबंधित नियमों को लागू कर राजस्व बढ़ाएं और कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें। जिला पंचायत को दुकानदारों को दिए गए लाइसेंस में वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, डीडीओ एसके पंत, एएमए जिला पंचायत राजेश कुमार, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें