फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगा एपीएल कार्डधारकों को राशन

Wed, 16 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कोटे की दुकानों से खाद्यान्न मिलने में अब एक नई अड़चन पैदा हो गई है। अब एपीएल कार्डधारकों को बिना आधार कार्ड और बैंक पासबुक नंबर की छायाप्रति जमा किए बिना खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। पहले  कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर खाद्यान्न न उठाकर अपना आक्रोश जताया था, लेकिन मुख्यमंत्री के 31 दिसंबर तक का समय मांगे जाने पर आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी 15 दिसंबर से खाद्यान्न कोटा उठाने के लिए सहमत हो गई थी, लेकिन अब पूर्ति विभाग ने एपीएल कार्डधारकों को बिना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक नंबर की छायाप्रति जमा करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


सहायक खाद्य निरीक्षक मनोज साह के अनुसार एपीएल कोटे का खाद्यान्न गोदामों में नहीं आया है। आने पर भी बगैर आधार कार्ड के उसका वितरण नहीं किया जा सकेगा। इधर, आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी की जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता एवं सलीम जावेद के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि वे कोटे की दुकानों से एकमुश्त एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कोटे का खाद्यान्न उठाएंगे।

उन्होंने सभी एपीएल कार्ड धारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से अपने संबंधित कोटेदार के यहां जमा कर दें। ऐसा न किए जाने पर वे खाद्यान्न सुविधा से वंचित हो जाएंगे। बैठक में सुरेश जोशी, चंद्रमोहन जोशी, सुमन माहरा, इंद्र सिंह, हरीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें