फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंसली, कलीगांव, रायनगर चौड़ी से निकली रथ यात्राएं

विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में माँ भगवती माँ महाकाली की रथ यात्रा का मंदिर की ओर ले जाते श्रद्घाल - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप देवीधार की पहाड़ी में स्थित मां भगवती मंदिर में चल रहे महोत्सव का देवरथों के मंदिर की परिक्रमा के साथ समापन हो गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए डैंसली, कलीगांव, रायनगर चौड़ी से सीमित संख्या में आए श्रद्धालुओं ने देवरथों को मंदिर की परिक्रमा कराकर परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार महोत्सव की रौनक कुछ फीकी रही। महोत्सव समिति ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं मास्क वितरित करने के साथ उन्हें सैनिटाइज किया गया। शनिवार को सुबह देवीधार में ब्रजेश पुनेठा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद डैंसली, कलीगांव, रायनगर चौड़ी गांवों से देवरथों का देवीधार मां भगवती मंदिर की ओर प्रस्थान करने का क्रम शुरू हुआ। दुर्गम रास्तों को पार कर चल रहे देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
तीनों ही गांवों के लोगों ने सीमित संख्या में आकर मां महाकाली और मां भगवती की रथ यात्रा को देवधार स्थित मां भगवती मंदिर की परिक्रमा कराई। इसी के साथ महोत्सव का समापन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता, सचिव प्रकाश राय, संरक्षक प्रहलाद मेहता ने बताया कि महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। महोत्सव में किसी भी प्रकार की खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं किया गया। मेहता का कहना है कि हालात सामान्य होने पर आगामी वर्षों में महोत्सव को और भव्य रूप दिया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें