फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला की धूम

Sat, 13 Oct 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
फुलारागांव की रामलीला में शिव धनुष तोड़ते राम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला की धूम मची हुई है। मल्लीहाट में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, रावण- वाणासुर संवाद से लेकर राम विवाह तक की लीला का मंचन किया गया। वाणासुर की भूमिका में चेतन वर्मा ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। सीता ने सहेलियों के साथ अंबे गौरी का पूजन किया। ‘पूजन को अंबे गौरी, चलियो सखी सहेली...’।
विज्ञापन


स्वांला रामलीला में दूसरे दिन विश्वामित्र-दशरथ संवाद से पुष्पवाटिका की सैर, ताड़का वध और गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया।  राम की भूमिका कमल भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका राहुल भट्ट, सीता की भूमिका हरीश भट्ट, दशरथ की भूमिका महादेव भट्ट, ताड़का की भूमिका शंकर दत्त भट्ट ने निभाई। व्यवस्थापक ईश्वरी दत्त, सचिव तुलसी दत्त भट्ट एवं हारमोनियम वादक बलदेव आचार्य आदि सहयोग कर रहे हैं। बिरगुल, दिगालीचौड़ आदि स्थानों में भी रामलीला जारी है।

 फुलारागांव की रामलीला मेें तीसरे दिन धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण-परशुराम संवाद तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचारक कमल जोशी रहे। संचालन कैलाश जोशी ने किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष तारा दत्त पांडेय ने बताया कि यहां राम की भूमिका प्रवीण पांडेेय, लक्ष्मण की भूमिका सौरभ पांडेय, सीता की भूमिका साहिल, परशुराम की भूमिका किशोर सिंह और रावण की भूमिका हीरा बल्लभ निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें