फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जय माता दी’ के उद्घोष से गूंजा मां का धाम

Sat, 13 Oct 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन को उमड़े भक्त । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शारदीय नवरात्र की पंचमी पर मां श्री पूर्णागिरि धाम में दूरदराज से आए भक्तों की भीड़ उमड़ी। करीब बीस हजार से ज्यादा भक्तों ने जय माता दी के उद्घोष के साथ देवी मां के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। भक्तों की टोली डोलों के साथ देवी मां के दर्शन को पहुंच रही है। वहीं, सड़क सुरक्षा के अभाव में भक्त हाइवे पर हादसे का जोखिम उठाकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में प्रथम शारदीय नवरात्रों से देवी मां के दर्शन के लिए हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इससे धाम क्षेत्र के साथ ही टनकपुर और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों में भी खासी रौनक बनी हैं।

मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक शनिवार को नवरात्र की पंचमी पर करीब बीस हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स के साथ मंदिर समिति ने भी अपने स्वयंसेवक तैनात किए हैं। वहीं, सफाई की व्यवस्था भी समिति के स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें