फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान रोडवेज चलाएगा 11 अतिरिक्त बस

Mon, 30 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रोडवेज के महाप्रबंधक पवन मेहरा।
विज्ञापन
चंपावत। बनबसा के सैन्य मैदान में पहली नवंबर से छह दिन तक चलने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान परिवहन निगम 11 अतिरिक्त बस चलाएगा। रोडवेज के टनकपुर के मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया कि रैली में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पिथौरागढ़, लोहाघाट और टनकपुर डिपो से 11 अतिरिक्त बसे चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अगर जरूरत हुई तो बस की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसके लिए जीएम ने तीनों डिपो के एजीएम को आदेश दिए हैं। पहली नवंबर से शुरू होने वाली भर्ती रैली में चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 4355 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, एसकेटी, अग्निवीर ट्रेडमैन आदि की भर्ती होगी। प्रशासन ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 अक्तूबर को सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन पत्रकार वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें