फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला की जगह रामस्तुति और रामकथा शुरू

विज्ञापन
लोहाघाट में रामलील के शुभारंभ पर राम स्तुति करते कमेटी के पदाधिकारी व कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के बीच लोहाघाट में 120 वें वर्ष की रामलीला का ऑनलाइन शुभारंभ हुआ। पिछले साल हुई लीला का फेसबुक के जरिये प्रसारण किया जा रहा है। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि ऋषेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, प्रेमलाल साह और डीडी पांडेय ने रामलीला का शुभारंभ किया। कमेटी के कलाकारों ने रामस्तुति और रामकथा का वाचन किया।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र में 10 दिनों तक रोजाना रामलीला के प्रसंगों को सुनाया जाएगा। शिक्षक नरेश राय ने पहले दिन नारद मोह, रावण दरबार, दशरथ दरबार के बाद राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म की लीला का वाचन किया। इस मौके पर मुकेश साह, कैलाश बगौली, जगदीश जोशी, जीवन गहतोड़ी, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, ईश्वरी लाल साह, क्षितिज जुकरिया, जीवन कलौनी, सतीश राजन, पारस जुकरिया, नवीन बोहरा आदि मौजूद थे। संवाद
चंपावत में कल होगा राम पूजन
चंपावत। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार चंपावत में रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। अलबत्ता रामलीला कमेटी इस दौरान राम पूजन और सुंदर कांड का आयोजन होगा।
रविवार को कमेटी के अध्यक्ष भगवत शरण राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि मंगलवार दोपहर को कोविड के नियमों का पालन करते हुए राम पूजन कराया जाएगा। पूजन में नगर और आसपास के गांवों के लोग भजन-कीर्तन में शामिल होंगे। शाम चार बजे से सुंदर कांड का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विकास साह, सुदर्शन साह, अशोक वर्मा, देवेंद्र लाल वर्मा, जगदीश खर्कवाल, भुवन पचौली, मुक्तेश पचौली, नीरज साह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें