बस्तिया के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला यात्री मोती देवी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के पास एक मैक्स पलटने से वाहन में सवार एक महिला समेत दो यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौन क्षेत्र के बगेड़ी गांव के लोग शनिवार की सुबह पहली नवरात्र पर स्नान के लिए टनकपुर के शारदा स्नानघाट आए थे। स्नान करने के बाद वापस लौटते समय उनकी मैक्स (यूके 03 टीए/1008) बस्तिया में ग्रीफ के कैंप कार्यालय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मैक्स में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे में मोती देवी (48) पत्नी बंशीधर जोशी और भोला दत्त जोशी (55) को हल्की चोट आई है। घायलों को108 वाहन से उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब व डॉ. अमान अंसारी ने बताया कि दोनों घायलों की मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया है। संवाद