फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुसीबत बनकर गिर रही बारिश

Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंपावत। जिले में एक सप्ताह से हो रही बारिश मुसीबत का सबब बनती जा रही है। बारिश के कारण जहां आलू की फसल के झुलसा रोग की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है, वहीं एनएच पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बन गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी एनएच पर यातायात जारी रहा, लेकिन अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अभी आने वाले दिनों में भी बरसात जारी रहने की चेतावनी ने लोगों की परेशानियों में और अधिक इजाफा कर दिया है।

चंपावत जिले में बंद ग्रामीण मोटर मार्ग
गल्लागांव से देवलमाफी
कामाज्यूला से भनार-रैघाड़ी
तड़ीगांव से इंद्रपुरी
छिलकाछिना से रौलमेल
मूलाकोट से कजीना
गौड़ी से किमतोली
खटोली से मल्ली
धौन से सल्ली
मंच से नीड़
स्यांला से पोथ
सलना से कानाकोट
वालिक से गागर
बंतोली से दयारतोली

कहां कितनी हुई बारिश
चंपावत में 22 एमएम
लोहाघाट में 32 एमएम
पाटी में 10 एमएम
बनबसा में 29 एमएम

मंगलवार को शारदा बैराज की स्थिति
डिस्चार्ज117976 क्यूसेक
बैराज का वाटर लेबल 220.30 मीटर

इंटर तक के स्कूल आज भी बंद रहेंगे
चंपावत। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र 12 जुलाई को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि इस दौरान अन्य समस्त स्टाफ विद्यालय में बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें