फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 20 Mar 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह से ही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से जरूरी काम के लिए बाजार आने वाले लोग नहीं पहुंचे। अस्पताल में भी भीड़ कम रही। आलू की खेती के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

तड़के से ही बारिश शुरू हो गई। आपदा विभाग के अनुसार पाटी में छह मिमी, चंपावत में पांच, लोहाघाट 4.5, बनबसा में तीन और टनकपुर में दो मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई और नगर क्षेत्र के लोग ही बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे। 12 घंटे से अधिक समय तक बारिश होने के चलते कुछ लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
बारिश के चलते नगर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने बताया कि बारिश आलू की खेती के लिए फायदेमंद है। भारी बारिश के अलर्ट मोबाइल पर आने के बाद लोगों की चिंता गढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें