फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा मेला क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Fri, 20 Mar 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दूसरे नवरात्र पर बनबसा के रास्ते बीस हजार से अधिक श्रद्धालु सिद्धनाथ बाबा के दर्शन के लिए नेपाल के महेंद्र नगर गए। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पहले नवरात्र पर्व पर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने के बाद दूसरे दिन बनबसा पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनबसा मेला क्षेत्र पहुंची। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को बनबसा के रास्ते करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु नेपाल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र पर भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस सतर्क है। स्नानघाट पर भी पुलिस और तैराक दल मुस्तैद हैं।
थानाध्यक्ष ने दुकान स्वामियों को दिए निर्देश
बनबसा। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा और शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र बिष्ट ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों को मेला क्षेत्र में कानून का पालन कर व्यवसाय करने, मेला यात्रियों से मित्रवत व्यवहार करने, दुकानों में आग बुझाने के यंत्र लगाने, पालीथीन का उपयोग नहीं करने, रेट लिस्ट लगाने, बिना सत्यापन के दुकानें में कर्मी नहीं रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड को भी लगन और मेहनत से ड्यूटी करने के साथ सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें