फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने पंचेश्वर में सरयू नदी में सीखे राफ्टिंग के गुर

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा में पंचेश्वर सरयू नदी में राफ्टिंग शिविर के समापन पर चंपावत जिले के विभिन्न क्षे? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर पंचेश्वर की सरयू नदी में युवाओं का रिवर राफ्टिंग शिविर का समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले शिविर में युवाओं ने राफ्टिंग के गुर सीखे। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिविर में रियल एडवेंचर संस्था ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के शिविरों के जरिये युवा साहसिक खेलों से जुड़कर रोजगार से जुड़ सकते हैं। रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि शिविर में चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 23 युवाओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में पांच दिनों में प्रतिभागियों को नदियों की भौगोलिक स्थिति, राफ्टिंग की परिभाषा, इसमें उपयोग होने वाले उपकरणों से संबंधित जानकारी, तैराकी, पैडलिंग, रेस्क्यू आदि के गुर सीखने के साथ ही घाट से पंचेश्वर तक विभिन्न प्रकार के रैपिडों को पार करते हुए कुल 18 किमी का रोमांच भरी साहसिक यात्रा की। समापन में रिवर गाइड आशीष जोशी, रामायण भंडारी, विपिन भंडारी के साथ धन सिंह, सुनील, ललित थ्वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें