फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वैवाहिक आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिडंरों का कोटा तय

Wed, 08 Apr 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में वैवाहिक आयोजनों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का कोटा निर्धारित कर दिया है। सिलिंडर के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जारी नई एसओपी के अनुपालन में जिले के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। निर्देशों के अनुसार जिले को प्रतिदिन कुल 18 व्यावसायिक सिलिंडरों का कोटा प्राप्त होगा। इसके तहत प्रत्येक विवाह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए डीएम ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति विवाह कार्यों के लिए व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं। वह अपने नजदीकी पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और जिला पूर्ति कार्यालय चंपावत में शादी के कार्ड के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। बिना शादी के कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश
डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट को निर्देश दिए हैं कि समस्त प्रक्रिया शासन की एसओपी के अनुरूप ही संपन्न की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि आवेदनों पर त्वरित और नियमानुसार कार्यवाही हो ताकि शादी-विवाह के उत्सवों में जनता को सिलिंडरों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेहमानों की संख्या का रखना होगा ध्यान
शादी समारोह वाले घरों में अब खाने का मेन्यू पर भी परिवार वालों को सोचना होगा। गैस सिलिंडर के संकट के बीच दो सिलिंडर शादी समारोह वाले घरों में पर्याप्त होना मुश्किल है। वर्तमान समय में शादी पूरी तरह फिल्मी हो रही है। पहले हल्दी, फिर महेंदी होने के बाद शादी होती है। कोई परिवार हल्दी और महेंदी एक दिन करता तो कोई अलग-अलग दिन। तकरीबन तीन से चार दिन लग जाते हैं। ऐसे में शादी वाले लोगों को मेहमानों की सूची पर ध्यान देना होगा। अब शादी विवाह वालों को कार्ड छपाने पर भी विचार करना होगा। जानकारी के अनुसार 200 बरातियों के लिए शादी समारोह में छह से सात सिलिंडर लगते हैं इसमें मेन्यू मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें