फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने कराई क्विज प्रतियोगिता 

Fri, 02 Dec 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
क्विज विजेता बच्चे पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत विकास परिषद की भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में टनकपुर बनबसा के नौ स्कूलों के चयनित 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यअतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने परिषद के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में आयोजित भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में टनकपुर बनबसा के नौ स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक स्कूल से सीनियर, जूनियर वर्ग में स्कूल स्तर पर हुई प्रतियोगिता के विजेता दो-दो बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौका मिला।

जूनियर वर्ग में टनकपुर एबीसी अल्मा मैटर, बनबसा का शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर, टनकपुर का लाला चंभाराम विवेकानंद विद्यामंदिर, सीनियर वर्ग में टनकपुर का लाला चंभाराम विवेकानंद विद्यामंदिर, बनबसा के पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शारदा इंटर कॉलेज क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


खटीमा से आए सुखजीत कौर, नीरज खन्ना, दलजीत सिंह, विशाल गोयल ने प्रतियोगिता कराई जबकि परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय जोशी ने संचालन किया। बताया कि सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रथम विजेता चार दिसंबर को सितारगंज में होने वाली प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य किशोरी लाल वर्मा, प्रधानाचार्य आईडी तिवारी, मोहन भट्ट आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें