फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 01 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ (मिनिस्टीरियल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी) का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ये कर्मी बृहस्पतिवार से आंदोलन कर रहे हैं। महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष पीसी पांडेय के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश पंत, जेआर कोहली, जसपाल बोरा, भागीरथी जोशी, माहेश्वरी देवी, चनी देवी, बालादत्त गड़कोटी, संजय बिष्ट, गोविंद महर आदि थे। संगठन पेयजल निगम में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर लंबित पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति करने, प्रधान कार्यालय में आठ माह से प्रस्तुत एसीपी की स्वीकृति कराने, स्थायीकरण की सूची जारी करने, पेयजल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं को शत-प्रतिशत लाभ देने और चतुर्थ श्रेणी के पद पर कोर्ट गए कार्मिकों की वरिष्ठता चतुर्थ श्रेणी के पद पर निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। महासंघ ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें