फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज:

विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में अब्बल रहे बाल वैज्ञानिकां को पुर? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में में जीआईसी लोहाघाट के बाल वैज्ञानिकों ने बाजी मारी। प्रभारी प्रधानाचार्य श्यामदत्त चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पांडेय के संचालन में हुई प्रतियोगिता में जीआईसी लोहाघाट के बाल वैज्ञानिक कमल अधिकारी, मनोज गिरी, हर्षित पांडेय व अशोक साउद ने पहला, आदर्श जीजीआईसी लोहाघाट की मनीषा ढेक, पूजा बगौली, प्रिया बोहरा व खुशी विश्वकर्मा ने दूसरा और आदर्श जीआईसी पुलहिंडोला के भुवन जोशी, देवेंद्र सिंह, विक्रम सामंत, रोहित सिंह बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समन्वयक पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही जीआईसी लोहाघाट की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। निर्णायक हरीश चंद्र पांडेय रहे। आयोजन में विनय सुतेड़ी, ऋशु गंगवार, दीपा तिवारी, हेमलता मेहरा आदि ने सहयोग किया। जीआईसी में हुई प्रतियोगिता में सात स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें