फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा की कोमल बनी सेना की लैफ्टिनेंट

विज्ञापन
सेना में लैफ्टिनेंट बनी बनबसा की कोमल अपनी मां के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसबनबसा के चंदनी ग्रामसभा की रहने वाली कोमल चंद ने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसे सेना की मेडिकल नर्सिंग सर्विस में लेफ्टीनेंट बनने का गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन

चंदनी निवासी कोमल की आरंभिक शिक्षा ग्लोरियस एकेडमी से हुई जिसके बाद उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा बनबसा एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो से उत्तीर्ण की। बीएससी के दौरान ही चयन होने पर उसने दिल्ली स्थित आर एंड आर (रिसर्च एंड रिफर इंस्टीट्यूट) हास्पिटल से चार वर्ष का नर्सिंग कोर्स पूरा किया।
बीते दिवस 25 सितंबर को उसे सेना की मेडिकल नर्सिंग सर्विस के लिए चुना गया। उसके घर पर मां के अलावा एक भाई नितिन चंद है। नितिन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है जो भारतीय सेना में बाक्सिंग कोच भी है।
विज्ञापन

उसकी इस उपलब्धि पर गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश कापड़ी, पुष्कर कापड़ी, विक्रम सिंह खाती, निवर्तमान ग्रामप्रधान गंगा गुरूंग, नगर पंचायत सभासद मोनू ठाकुर के अलावा चंद परिवार फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें