फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोहित जी लॉकडाउन में फंसे, ऑनलाइन हुआ मासिक श्राद्ध

विज्ञापन
चंपावत के मादली में लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन मासिक श्राद्ध करते दिनेश चंद्र पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन ने जरूरी श्राद्ध कार्यों को करने के ढंग को भी बदल दिया है। लॉकडाउन से आ रही अड़चन की वजह से चंपावत में शुक्रवार को ऑनलाइन मासिक श्राद्ध किया गया।
विज्ञापन

चंपावत के मांदली में शुक्रवार को कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पांडेय को अपने चाचा हीराबल्लभ पांडेय का मासिक श्राद्ध करना था। लेकिन लॉकडाउन में फंसने की वजह से पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा नहीं आ सके। फोन पर हुई बातचीत के बाद तय किया गया कि श्राद्ध को ऑनलाइन ही कराया जाए। मोबाइल को पुरोहित जी के आसन में विराजमान कर वाट्सएप के जरिये वीडियो कॉलिंग की। पुरोहित कुलेठा ने अपने ही आवास से मंत्र पढ़े और दूसरी छोर पर दिनेश पांडेय ने मंत्र के आधार पर श्राद्ध की रस्म को पूरा किया। श्राद्ध पूरा होने पर ब्राह्मण के बदले गाय को भोजन कराया। जबकि दक्षिणा और अन्य सामग्री पंडित जी को लॉकडाउन खुलने के बाद भेंट की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें