फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह और संस्थागत क्वारंटीन लोगों को होम क्वारंटीन शिफ्ट किया

विज्ञापन
योग करते चंपावत के राहत केंद्र में रखे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। चंपावत जिले में संस्थागत क्वारंटीन की संख्या लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को छह और संस्थागत क्वारंटीन को होम क्वारंटीन शिफ्ट कर दिया गया है। अब संस्थागत क्वारंटीन लोगों की संख्या 61 रह गई है। इससे पूर्व शिफ्ट किए गए लोगों को चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिफ्ट किए गए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और होम क्वारंटीन के सभी निर्देशों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन के कारगर अनुपालन के लिए गांवों के स्तर पर टीमें बनाई हैं, जो उन पर नजर रख रही हैं। वहीं चंपावत जिले में अब होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की तादाद 4894 हो गई है। टनकपुर में एक व्यक्ति अब भी आइसोलेशन में है। चंपावत जिले में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के कारगर पालन से अभी तक कोरोना से संक्रमित होने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले से भेजे गए सभी 26 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं चंपावत के राहत केंद्रों में रखे गए लोगों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि सभी लोग स्वस्थ हैं। राहत केंद्र के लोगों को अवसाद से बचाने और सकारात्मता का संदेश देने के लिए योगाभ्यास और सत्संग का सहारा ले रहे हैं। योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी योगासान और ब्रहमकुमारी की प्रभारी सिस्टर ज्योति सत्संग की सीख दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें