प्रार्थना के बाद लगेगा स्कूल गेट पर ताला
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में छात्राआें के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर गोष्ठी का शुुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
एसएमसी अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक की अध्यक्षता और शिक्षक गणेश पुनेठा के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला का कहना था कि विद्यालय के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शासन की ओर से विद्यालय को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिया गया है। उनका कहना था कि विद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रार्थना के बाद विद्यालय के मेन गेट में ताला लगा दिया जाएगा। जिससे शिक्षकों और छात्राओं को समय की महत्ता पता चल सके। उनका कहना था कि विद्यालय में एलटी के चार तथा प्रवक्ता के पांच पद रिक्त हैं। जिन्हें भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रधानाचार्या ने इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों से गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रपत्र अभी से तैयार करने की अपील की। अभिभावक सुरेश चंद्र बिष्ट का कहना था कि गरीब लोग अभिभावक शुल्क और निजी शिक्षक रखने के लिए धन देने में समर्थ नहीं हैं। इस अवसर पर सुभाष विश्वकर्मा, साकेत पुनेठा, बसीर अहमद, महेश पाटनी, कैलाश सिंह, मोहन राय, गणेश सिंह, नाथ सिंह, प्रदीप पांडेय, पुष्पा ढेक, दीपिका पांडेय, सुनीता जोशी आदि अभिभावक मौजूद थे।