फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक में कैश खत्म

Wed, 04 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक में कैश खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कैश की किल्लत दूर नहीं हो रही है। ज्यादातर बैंक पांच हजार रुपए से अधिक की नकदी भी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं श्रीरीठा साहिब के पंजाब एंड सिंध बैंक में कैश खत्म हो गया है। शाखा प्रबंधक केएस भंडारी का कहना है कि नगदी न होने से लोगों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। कैश के लिए मुख्य शाखा और कैश चेस्ट से संपर्क किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि बुधवार को 15 लाख रुपए जमा हुआ और 25 लाख रुपए की निकासी हुई। धन की कमी की वजह से विशेष परिस्थितियों को छोड़ बैंक पेंशनर्स, वेतनभोगी और अन्य लोगों को पांच हजार रुपए से अधिक नहीं दे पा रहा है। वहीं जिला सहकारी बैंक में अब बस 11 लाख रुपए बचा है। अन्य बैंकों के हाल भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिले के 40 प्रतिशत एटीएम में कैश नहीं है। कलक्ट्रेट के पास के एटीएम में भी नकदी नहीं है। इन एटीएम में नकदी है भी, वहां भी 500 रुपए के नोट नहीं होने से 4 हजार रुपए ही मिल पा रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि कैश के लिए आरबीआई से आग्रह किया गया है। दो दिनों में करीब 20 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है। इसके बाद ही हालात कुछ सामान्य हो सकेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें