फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुरंग में फंसे श्रमिकों की सलामती के लिए हुई पूजा

Fri, 24 Nov 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे श्रमिकों की कुशलता के लिए लड़ीधूरा मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 13 दिनों से फंसे टनकपुर छीनीगोठ के पुष्कर सिंह ऐरी और 40 अन्य श्रमिकों की सलामती के लिए बाराकोट के लड़ीधूरी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, लोकमणि अधिकारी, सुनीता जोशी, रमेश जोशी, नमन जोशी, योगेश, आनंदी अधिकारी, प्रकाश बिष्ट आदि ने पूजा-अर्चना कर श्रमिकों के सुरंग से जल्द सुरक्षित निकलने के लिए पूजन किया।
विज्ञापन

बाक्स
पुष्कर की सेहत ठीक, बस जल्द बाहर आने की आस लगाए हैं भाई विक्रम
चंपावत। 12 नवंबर से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे पुष्कर सिंह ऐरी की सेहत ठीक है। और वह रोटी, सब्जी, चावल, दाल जैसा सामान्य भोजन कर रहे हैं। ये बात विक्रम सिंह ऐरी ने शुक्रवार को अपने भाई पुष्कर से हुए संवाद के बाद बताई। उन्हें उम्मीद है कि राहत और बचाव के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, उसका जल्द ही सुखद नतीजा निकलेगा। वहीं विक्रम रोज 11 घंटे सुरंग स्थल के आसपास अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं। यहां के हालात को टनकपुर छीनीगोठ में मां गंगा देवी और पिता राम सिंह को बताने के साथ उनका भी हौसला बढ़ा रहे हैं। दोहरी भूमिका निभा रहे विक्रम बस उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द हालात अनुकूल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें