फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरगुल के पास मलबे से पटा मार्ग

Tue, 02 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बिरगुल के पास मलबे से पटा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुनावे-सिप्टी, धौन-सल्ली, बिरगुल-धूनाघाट और छिलकाछीना-रौलमेल मार्ग अब भी बंद हैं। श्रीरीठा साहिब रोड पर बिरगुल-धूनाघाट के बीच भूस्खलन से रोड मलबे से पट गई। रोड अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। श्रीरीठा साहिब आने-जाने वाले यात्री भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


बिरगुल-धूनाघाट रोड पर भूस्खलन से तकरीबन 50 मीटर की दूरी तक सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर आने से रोड बुरी तरह अवरुद्ध हो गई है। यात्रियों को बहुत देर तक जाम न खुलने से लौटना पड़ा। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि इन सड़कों पर आवाजाही सुचारु करने के लिए जेसीबी और अन्य उपकरण लगाए गए हैं। एक-दो दिन में सड़कें खोल दिया जाएगा। उधर, लोनिवि के अधिकारियों से सड़कों की स्थिति जानना चाहा तो अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। 

कल से कटेंगे एनएच पर खतरे वाले पेड़
 अमर उजाला में 27 जून को छपी खबर ‘हादसों को न्यौता दे रहे झूलते पेड़’ का असर हुआ है। खबर छपने के बाद प्रशासन ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का मौका मुआयना किया। वन निगम एनएच पर चल्थी तक खतरे वाले 29 पेड़ों को बृहस्पतिवार से काटेगा। इसके अलावा चल्थी से टनकपुर के बीच खोखली जड़ों वालों और तिरछे पेड़ों को भी कटा जाएगा। इसे लेकर चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद जोशी ने अफसरों को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


मौसम ने साथ दिया, तो तीन हफ्ते में पूरी होगी मरम्मत
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटकना पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया था। एनएच डिवीजन के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि पुल की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। अगर मौसम ने साथ दिया, तो अगले तीन सप्ताह तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल खटकना के पुराने पुल से काम किया जा रहा है।


योजनाओं को प्रस्तावित करें
चंपावत।भूकटाव रोकने के लिए 75 लाख रुपये की सुरक्षा दीवार निर्माण और सिलाड़ में भूकटाव रोकने के लिए 9.96 लाख रुपये से चल्थी तथा बटखोली नाले में वायरक्रेट निर्माण कार्य को मौजूदा वित्त वर्ष की योजना में शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें