नेपाल के महेंद्रनगर में मदन चौक में सभा करते नेपाली राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : TANAKPUR
नेपाल की राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी के अध्यक्ष चित्र बहादुर केसी ने भारत पर विस्तारवादी नीति और नेपाली भूभाग पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पश्चिमी क्षेत्रों में एक सप्ताह का जनजागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के समापन पर मंगलवार को कंचनपुर जिला मुख्यालय में जनसभा की और गड्डाचौकी तक बाइक रैली निकाली। जनसभा में राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नए मानचित्र पर कालापानी और लिपुलेख को अपनी (भारतीय क्षेत्र) सरहद में दर्शाए जाने का विरोध किया।
मंगलवार देर शाम नेपाली राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी के अध्यक्ष चित्र बहादुर केसी के नेतृत्व में गड्डाचौकी तक बाइक रैली निकालकर नेपाली नागरिकों को भारत का विरोध करने को उकसाया गया।