फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार, धरने पर बैठे

विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करते आंदोलित पर्यावरण मित्र। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पर्यावरण पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में एसडीएम दयानंद सस्वती के कथित अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने सोमवार से देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 जुलाई को स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में एसडीएम ने पर्यावरण पर्यवेक्षक राकेश कुमार, रामरतन और उर्मिला के साथ अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करते हुए धमकाया गया था। संगठन ने जांच कर मामले मेें कार्रवाई की मांग उठाते हुए 19 अगस्त से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। जिसके तहत उन्होंने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष विशाल बाबू के नेेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। वहां पर राकेश वाल्मीकि, प्रमोद प्रकाश, कमलेश वाल्मीकि, मधुसूदन, सोमपाल, सुनील कुमार, प्रवेश प्रकाश, उर्मिला, चंदन, छत्रपाल, नरोत्तम, रामरतन, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें