फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कलक्ट्रेट में शिक्षक के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Tue, 20 Aug 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीईओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ के लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सीईओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मल्ला भैंसकोट जीआईसी पिथौरागढ़ से निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु की गिरफ्तारी करने की मांग की। ।
विज्ञापन


मंगलवार को एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता में कर्मियों और शिक्षकों ने विवादित शिक्षक को जिले से बाहर संबद्ध करने और अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से कर्मचारी और शिक्षक पूरे कुमाऊं मंडल में धरने पर बैठे हैं, लेकिन शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
प्रदर्शन में हिमांशु मुरारी, जगदीश सिंह अधिकारी, इंदुवर जोशी, बंशीधर थ्वाल, जीवन चंद्र ओली, नवीन चंद्र पुनेठा, रविंद्र सिंह चंदेल, ललित मोहन चतुर्वेदी, शोवन सिंह, संदीप मेहता, मिंटू सिंह राणा, नवल कालाकोटी, सुरेंद्र गोस्वामी, विमला जोशी, भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, संतोष कुमार उप्रेती, मालविका पंत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..............
मिनिस्टीरियल कर्मियों ने निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन

-कर्मियों ने की शिक्षक को एडी कार्यालय संबद्ध करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सीईओ को धमकाने वाले निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी और उसे एडी कार्यालय संबद्ध करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि घटना के लंबे समय बाद भी निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस-प्रशासन की लापरवाही है। कहा कि बीते आठ अगस्त को निलंबित शिक्षक ने अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचकर सीईओ धमकाया और उनके साथ अभद्रता की। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अब तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यालय में इस तरह के माहौल से कर्मचारियों में भय का माहौल है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निलंबित शिक्षक और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ चंद, जिला सचिव नवीन चंद्र पाठक, अनिल कुमार, पंकज खोलिया, त्रिलोचन पुनेठा, मोहित बिष्ट, गायत्री किशोर, दीपा सेठी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें