फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा महाविद्यालय में उद्यमिता कौशल विकास प्रशिक्षण आज से

Mon, 04 Mar 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देवभूमि उद्यमिता योजना देहरादून की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में चयनित 45 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा ने बताया कि 12 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी स्वयं का रोजगार खोल आजीविका चला सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से तीन बजे तक दिया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण संपन्न होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाऐंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें