चंपावत जिले के खरही नाखुड़ा में निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के खरही शिव मंदिर में कार्तिक चतुर्दशी के अवसर पर लधौनधुरा मेला शुरू हो गया है। क्षेत्र के नाखुड़ा गांव से भगवान शिव, पार्वती और गणेश की मूर्ति को डोले में सजाकर दो किमी दूर खरही शिव मंदिर तक ले जाया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंदिर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
रविवार को खरही शिव मंदिर से शिव, पार्वती और गणेश की मूर्ति को डोले में लेकर खड़ी चढ़ाई के रास्ते से 12 किमी दूर लधौनधुरा शिव मंदिर पहुंचे। जहां सोमवार सुबह सूर्योदय के समय मंदिर की परिक्रमा की जाएगी। इसका क्षेत्र के लगभग 40 गांवों के लोग साक्षी बनेंगे। रविवार सुबह से ही खरही शिव मंदिर में पुरोहित प्रकाश चंद्र शर्मा, देवीदत्त भट्ट, रमेश चंद्र शर्मा, मोहन चंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, हरीश भट्ट आदि ने पूजा पाठ संपन्न कराई। मेला कमेटी के भूपाल सिंह रावत, शिवराज सिंह बोहरा, गोविंद शर्मा, तुलसी प्रसाद शर्मा, सूरज बोहरा, सुरेश शर्मा, प्रिंस, चंद्रशेखर शर्मा, मोहन नाथ, दिवान सिंह आदि ने सहयोग किया। संवाद