फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चुनाव बाद दूर होंगी समस्याएं, अब वोट डालेंगे नौलापानी और तलियाबांज के ग्रामीण

Tue, 02 Apr 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में ग्रामीणों के साथ वार्ता करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड के दूरस्थ तलियाबांज और नौलापानी क्षेत्र के ग्रामीण जिन्होंने पूर्व में सड़क सुविधा की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी अब प्रशासन के आश्वासन पर वोट डालने के लिए सहमत हो गए हैं। नौलापानी और तलियाबांज की समस्याओं का चुनाव के बाद समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उनके समाधान के लिए की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए आश्वस्त किया कि वे लोग लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, ईई मोहन सिंह पलडिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, समेत ग्राम नौलापानी क्षेत्र से ब्रजेश जोशी, ध्यान सिंह, सुंदर सिंह, गणेश, दीपक कुमार सहित तलियाबांज क्षेत्र से शंकर दत्त जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें