फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अधिवेशन में कर्मियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Thu, 27 Jun 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के अ​धिवेशन में मौजूद कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के 10वां द्विवार्षिक अधिवेशन जिला पंचायत सभागार में हुआ। इस दौरान मिनिस्टीरियल कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि और नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मियों ने एक स्वर में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर शासन के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मियों की कई मांगें हैं। इसका संज्ञान लेक शासन को कार्यवाही करनी चाहिए। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में हुआ। संचालन महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने किया। यहां अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चंपावत रमेश सिंह देव, महामंत्री जगदीश सिंह तड़ागी, महामंत्री उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन वीरेंद्र सिंह मेहता, मिंटू सिंह राणा, प्रकाश सिंह तड़ागी, सुरेंद्र सिंह सौन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विनोद बने अध्यक्ष
चंपावत। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन कर विनोद कुमार अध्यक्ष और जीवन चंद्र ओली महामंत्री बनाए गए। इसके अलावा राजेंद्र भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभाकर दीक्षित संगठन मंत्री, राजेश्वरी बोहरा संयुक्त मंत्री, खीम सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह मेहरा संप्रेक्षक चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह सौन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें