फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व सैनिकों की समस्याएं होंगी हल

Sat, 21 Dec 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) रैली में 630 पूर्व सैनिकों, आश्रितों की जांच हुई। एमएच पिथौरागढ़, जिला अस्पताल चंपावत और जीवन अमोल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसमें सहयोग किया। 119 (स्वतंत्र) ऑर्डिनेंस मेंटिनेंस कंपनी ने रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

रैली में करीब 1188 भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, वीरांगना और उनके आश्रितों ने भाग लिया। आठ रिकॉर्ड ऑफिस, मुख्य रक्षा लेखा नियंत्रक (पीसीडीए) प्रयागराज और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान 56 तपूर्व सैनिक, वीर नारियों, विधवाओं और दिव्यांग आश्रितों को सम्मानित किया। इसमें 26 को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने पूर्व सैनिक समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान करने के हमेशा प्रयास किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट ने बताया कि यह पहली बार हुआ कि जब इतनी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के लिए यह आयोजन किया गया है। उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। 1500 पूर्व सैनिकों ने एक साथ सामूहिक भोज किया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया। रैली के आयोजन में अधिकारी कमांडिंग ऑर्डिनेंस मेंटेनेंस कंपनी कर्नल भगवती सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें